ई-नीलामी के जरिये कोल इंडिया का कोयला आबंटन 38 प्रतिशत घटा

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया ने हाजिर ई-नीलामी योजना के तहत पिछले वित्त वर्ष (2018-19) में 3.43 करोड़ टन कोयला आबंटन किया। यह एक साल पहले से 37.7% कम रहा। सरकारी आंकड़े के अनुसार देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में 5.52 करोड़ टन ईंधन (कोयला) का आबंटन किया। हालांकि मार्च में योजना के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी द्वारा आबंटित कोयला 10.2 प्रतिशत बढ़कर 41.8 लाख टन पहुंच गया। यह वित्त वर्ष 2017-18 के इसी महीने में 37.9 लाख टन

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2H8VT1x
Previous Post
Next Post
Related Posts