डीएलएफ ने चौथी तिमाही में अपना कर्ज का बोझ 38 प्रतिशत कम किया

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) रीयल्टी क्षेत्र की कंपनी डीएलएफ ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के दौरान अपना कर्ज का बोझ शुद्ध रूप से 38 प्रतिशत घटाकर 4,483 करोड़ रुपये कर लिया है। संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर कंपनी ने कोष जुटाया है जिससे उसका कर्ज कम हो सका है। निवेशकों के समक्ष प्रस्तुतीकरण में डीएलएफ ने कहा कि जनवरी-मार्च की तिमाही में उसका कर्ज 4,483 करोड़ रुपये रह गया, जो बीते वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही में 7,224 करोड़ रुपये था। मार्च में डीएलएफ ने संस्थागत निवेशकों को पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2woxYVI
Previous Post
Next Post
Related Posts