ओड़िशा में बिजली व्यवस्था सामान्य बनाने के लिये एनटपीसी ने भेजे 350 कर्मचारी

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने मंगलवार को कहा कि उसने ओड़िशा की विद्युत वितरण कंपनी सेंट्रल इलेक्ट्रिक सप्लाई यूटिलिटी (सीईएसयू) को चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य करने के लिये 350 कर्मचारियों का दल उपलब्ध कराया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि एनटीपीसी ने ओड़िशा के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य उपलब्ध कराने को लेकर कई कदम उठाये हैं। इसमें बिजली आपूर्ति यथाशीघ्र बहाल करना तथा चिकित्सा शिविर स्थापित करना शामिल हैं। बयान के अनुसार बिजली कंपनी ने तेजी से सामान्य स्थिति बहाल

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Hau3C9
Previous Post
Next Post
Related Posts