नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) एचटी मीडिया को 2018-19 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 21.08 करोड़ रुपये का शुद्ध एकीकृत घाटा हुआ। कंपनी को वित्त वर्ष 2017-18 की इसी तिमाही में 85.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में घटकर 620.97 करोड़ रुपये रही। पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 644.7 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी। वहीं आलोच्य अवधि में कंपनी का व्यय 20.36 प्रतिशत तक बढ़कर 633.84 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की अवधि में यह आंकड़ा 526.61 करोड़ रुपये था। तिमाही परिणाम के बारे
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2YeN0Jk