क्षमता विस्तार पर 2019-20 में 600 से 800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी अमूल

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) चालू वित्त वर्ष में नए दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने और मौजूदा इकाइयों की क्षमता बढ़ाने पर 600 से 800 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। कंपनी के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी ने सोमवार को यह जानकारी दी। जीसीएमएमएफ अमूल ब्रांड नाम से अपने डेयरी उत्पाद बेचती है। बीते वित्त वर्ष 2018-19 में जीसीएमएमएफ का कारोबार 13 प्रतिशत बढ़कर 33,150 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोढ़ी ने कहा कि कंपनी का कारोबार चालू वित्त वर्ष में 20 प्रतिशत बढ़कर 40,000 करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Wp7lhL
Previous Post
Next Post
Related Posts