नयी दिल्ली , तीन मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2018-19 में 27.89 प्रतिशत बढ़कर 295.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिकॉर्ड बिक्री के चलते कंपनी के मुनाफे में यह तेजी रही। वित्त वर्ष 2017-18 में कंपनी का शुद्ध लाभ 212.76 करोड़ रुपये था।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IX8zL6