शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसा टूटा

मुंबई, नौ मई (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली और विदेशी मुद्रा निकासी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे फिसलकर 69.89 पर चल रहा है। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका-चीन व्यापार चिंताओं का असर भी घरेलू मुद्रा पर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 69.70 के स्तर पर खुला, लेकिन यह जल्द ही बुधवार को बंद स्तर के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 69.89 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार करने लगा। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.71 के स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच ब्रेंट कच्चा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HcCjzY
Previous Post
Next Post
Related Posts