नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) सरकार ने अमेरिका से आयात किये जाने वाले उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाने की समयसीमा एक बार फिर आगे बढ़ाकर 16 जून कर दी है। भारत ने अखरोट, बादाम और दाल सहित अमेरिका से आयात होने वाले 29 उत्पादों की शुल्क बढ़ाने के लिये पहचान की है। वित्त मंत्रालय की इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अमेरिका से आयात होने वाले विनिर्दिष्ट उत्पादों पर बढ़ा आयात शुल्क अमल में लाने की समय सीमा को इस साल 16 मई से बढ़ाकर 16 जून कर दिया
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HkcDD6