नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) निवेश होल्डिंग कंपनी हल्स्ट बीवी ने खुले बाजार से मध्यम आकार की घरेलू आईटी कंपनी एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज के अतिरिक्त 1.60 लाख शेयरों की खरीदारी की है। एनआईआईटी ने शेयर बाजार को रविवार को इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि इस खरीदारी के बाद एनआईआईटी टैक्नालॉजीज में हल्स्ट बीवी की हिस्सेदारी बढ़कर 32.38 प्रतिशत पर पहुंच गयी। यह खरीदारी 1,267.23 रुपये प्रति शेयर के दाम पर की गयी। बेरिंग प्राइवेट इक्विटी एशिया (बीपीईए) ने एनआईआईटी लिमिटेड तथा अन्य प्रवर्तक कंपनियों से एनआईआईटी टैक्नालॉजीज में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी। यह खरीदारी 1,394 रुपये प्रति शेयर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2K3FrBy