मुंबई, 10 मई (भाषा) शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे कमजोर रहकर 70.07 पर खुला। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर रुपये पर पड़ा है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की सतत निकासी और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते से जुड़ी चिंताओं ने भी निवेशकों की धारणा प्रभावित की है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार पर रुपये की शुरुआत शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 70.04 के स्तर से हुई लेकिन कुछ ही देर में यह पिछले बंद स्तर से 13 पैसे कमजोर हो गया
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2YkXSpg