हाकी गोलकीपर चित्के का निलंबन घटाकर 13 महीने किया गया

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) हाकी गोलकीपर आकाश चित्के के दो साल के डोप निलंबन को गुरुवार को घटाकर 13 महीने कर दिया गया। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने निष्कर्ष निकाला कि इस हाकी खिलाड़ी ने जानबूझकर प्रतिबंधित पदार्थ नहीं लिया जिसके बाद निलंबन घटा दिया गया। पूर्व भारतीय खिलाड़ी चित्के को पिछले साल 27 फरवरी को बेंगलुरू में सीनियर राष्ट्रीय टीम के हाकी शिविर के दौरान प्रतियोगिता के इतर परीक्षण में प्रतिबंधित एनाबोलिक स्टेरायड (नोरानड्रोस्टेरोन) के इस्तेमाल के लिए नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल ने अस्थायी रूप से न्यूनतम दो साल के लिए निलंबित किया था। गुरुवार

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HcyPip
Previous Post
Next Post
Related Posts