भारतीय लेखिका ने 1,00,000 डॉलर का वैश्विक पुस्तक पुरस्कार जीता

(अदिति खन्ना) लंदन, 29 मई (भाषा) भारतीय लेखिका एनी जैदी को बुधवार को एक लाख डॉलर के ‘नाइन डॉट्स प्राइज’ 2019 का विजेता घोषित किया गया। यह एक प्रतिष्ठित पुस्तक पुरस्कार है जो विश्व भर के समसामयिक मुद्दों को उठाने वाले नवोन्मेषी विचारों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। मुंबई की रहने वाली जैदी एक स्वतंत्र लेखिका हैं। वह रिपोर्ताज, निबंध, लघु कहानियां, कविताएं और नाटक लिखती हैं। उन्हें यह पुरस्कार उनकी प्रविष्टि ‘ब्रेड,सीमेंट, कैक्टस’ के लिए दिया गया है। यह पुस्तक भारत में उनके समसामयिक जीवन के अनुभवों में रचे-बसे स्मरण और घर एवं संपत्ति की अवधारणा को

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2KbzgeH
Related Posts