सिंगापुर, नौ मई (भाषा) भारत इस साल चीन को 100 से 110 लाख टन लौह अयस्क छर्रों (पैलेट) का निर्यात कर सकता है। पिछले साल यह निर्यात 95 लाख टन था। कारोबारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। एक कारोबारी ने यहां सिंगापुर लौह अयस्क फोरम में कहा कि तीन प्रतिशत एल्युमीनियम वाले 64एफई उच्च गुणवत्ता वाले छर्रों की कीमत भी फरवरी 2019 के 114-116 डॉलर से बढ़कर 122-125 डॉलर पर पहुंच गयी है। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले छर्रों की कीमत की अच्छी मांग है। हालांकि खनन से जुड़ी दिक्कतों तथा निर्यात बाधाओं के चलते भारतीय लौह अयस्क हालिया
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VfAPdD