हाजिर मांग के कारण निकेल कीमतों में 0.88 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग में तेजी आने के बीच वायदा बाजार में शुक्रवार को निकेल की कीमत 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 838 रुपये किलो हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई महीने में डिलिवरी के लिये निकेल का भाव 7.30 रुपया यानी 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 838 रुपये किलो पर पहुंच गया। इसमें 14,574 लॉट के लिये कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग में तेजी को देखते हुए व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां वायदा कारोबार

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2vW6OVD
Previous Post
Next Post
Related Posts