कमजोर मांग से तांबा वायदा में 0.60 प्रतिशत तक की गिरावट

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) मुनाफावसूली करने के लिए सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बुधवार को तांबा की कीमत 0.60 प्रतिशत तक की हानि के साथ 417.45 रुपये प्रति किग्रा रह गई। एमसीएक्स में तांबा के जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.50 रुपये अथवा 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 417.45 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 21,875 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार की सुस्त मांग के साथ मौजूदा निचले स्तर पर कारोबारियों की मुनाफावसूली से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VSVRnu
Previous Post
Next Post
Related Posts