नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) सरकार ने कंपनियों के महत्वपूर्ण लाभार्थी मालिकाना नियमों में संशोधन किये हैं। यह देश से बाहर से कंपनियों को संचालित करने वाले निकायों की पहचान में मदद करने के लिये किया गया है। इसके तहत अधिक स्पष्ट नियामकीय रूपरेखा तय की गयी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कंपनी अधिनियम 2013 के महत्वपूर्ण लाभार्थी नियमों में बदलाव की अधिसूचना जारी की है। इसमें कंपनियों में महत्वपूर्ण लाभार्थी मालिकाना हिस्सेदारी रखने वाले निकायों की पहचान करने के लिये अधिक स्पष्ट परिभाषा दी गयी है। इसके अलावा कंपनियों को अब
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2WTS31S