सीबीआई के बजट में मामूली कटौती

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को लोकसभा में पेश किए गए बजट में देश की प्रमुख जांच एजेंसी सीबीआई के लिए 777.27 करोड़ रुपये आवंटित किए। पिछले साल की तुलना में इसमें मामूली कटौती की गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला, पोंजी घोटाला, अवैध खनन घोटाला, मणिपुर में फर्जी मुठभेड़ के मामले समेत देश और विदेश में कई संवेदनशील मामलों की छानबीन कर रही है। इसके लिए एजेंसी को श्रम बल और संसाधन लगाने पड़ते हैं। इसके अलावा, सीबीआई, भगोड़े कारोबारियों जैसे, विजय माल्या, नीरव मोदी, जतिन महेता, मेहुल चौकसी और

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DQf66n
Previous Post
Next Post
Related Posts