वाशिंगटन, पांच अप्रैल (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि चीन के साथ व्यापार समझौता अब बेहद करीब है और अगले चार सप्ताह में बेहद खास घोषणा की जा सकती है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भी इस बारे में कहा कि दोनों पक्षों ने बेहद महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की है। ट्रंप ने यह भी कहा कि चिनफिंग के साथ शिखर सम्मेलन तभी हो सकता है जब दोनों देश किसी सौदे पर सहमत हो जाएं। दोनों देशों के शीर्ष अधिकारी यहां किसी सौदे पर पहुंचने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इससे पहले दोनों देशों के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ugxf7p