वाशिंगटन, पांच अप्रैल (एएफपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक शीर्ष सलाहकार ने राष्ट्रीय 5जी प्रणाली की संभावना को नकारते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार निजी 5जी नेटवर्क बहाल करने को प्रतिबद्ध है। व्हाइट हाउस के शीर्ष आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने वायरलेस उद्योग के समूह सीटीआईए के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं यह बताना चाहूंगा कि हमने 4जी के दौरान बहुत अच्छा काम किया। हम उसी तरह 5जी पर भी मुक्त व्यापार सिद्धांत लागू करेंगे। हम स्पेक्ट्रम का आवंटन करना जारी रखेंगे और निजी कंपनियों को परिचालन करने देंगे।’’ उन्होंने कहा कि सीटीआईए के हालिया सर्वेक्षण से
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FPXoQn