व्यापार उदारीकरण की आगे की राह कठिन और चुनौतीपूर्ण : डब्ल्यूटीओ

मैक्सिको सिटी, पांच अप्रैल (एपी) विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटओ) का मानना है कि मौजूदा राजनीतिक हालात के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार उदारीकरण की आगे की राह कठिन और चुनौतीपूर्ण है। डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक रॉबर्टो अजीवेदो ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि मुक्त व्यापार को आगे बढ़ाने का संघर्ष आने वाले समय में मुश्किलों और चुनौतियों भरा होने वाला है और इसका कारण मौजूदा राजनीतिक हालात हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि मैक्सिको और अमेरिका के बीच व्यापार विवादों को दूर कर लिया जाएगा। एपी सुमन अर्पणाअर्पणा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FPqa3A
Previous Post
Next Post
Related Posts