(ललित के झा) वाशिंगटन, पांच अप्रैल (भाषा) एक अमेरिकी पत्रिका का कहना है कि पाकिस्तान के पास जितने एफ-16 लड़ाकू विमान थे उनमें से कोई भी ‘‘लापता’’ नहीं है और उनमें से किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा है। इस प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी मैगजीन’ में आई एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। यह रिपोर्ट भारत के उन दावों को खारिज करती है कि उसकी वायु सेना ने 27 फरवरी को हवाई संघर्ष के दौरान एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया था। भारत ने 28 फरवरी को पाकिस्तानी एफ-16 द्वारा दागी गई एएमआरएएएम मिसाइल के टुकड़े दिखाए
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ugx7Vt