कोलकाता, 12 फरवरी (भाषा) देश का चाय निर्यात जनवरी-दिसंबर 2018 के दौरान थोड़ा घटकर 24.91 करोड़ किलो रहा। इससे पिछले वर्ष में चाय निर्यात 25.19 करोड़ किलो था। टी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार चाय की प्रति किलो औसत कीमत पिछले साल 206.03 रुपये रही जो इससे पूर्व वर्ष में 197.99 रुपये किलो थी। मूल्य के हिसाब से निर्यात 2018 के दौरान 5,132.37 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वर्ष में 4,987.59 करोड़ रुपये था। जिन प्रमुख देशों को निर्यात किये गये, उसमें स्वतंत्र राष्ट्रकुल के देश (सीआईएस), ईरान, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SLCGto