चेन्नई, छह फरवरी (भाषा) स्टील पहिए बनाने वाली व्हील्स इंडिया का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 18.6 प्रतिशत बढ़कर 15.3 करोड़ रुपये रहा। टीवीएस समूह की कंपनी ने पिछले साल की इसी अवधि में 12.9 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी ने बताया है कि अक्टूबर-दिसंबर, 2018 की तिमाही में उसकी आमदनी 32.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 786 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी की कुल आय 591.9 करोड़ रुपये रही थी।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UNavYr