नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने और डिलीवरी की सुविधा देने वाली कंपनी स्विगी ने मंगलवार को ‘स्विगी स्टोर्स’ की शुरूआत की। यह कंपनी के अपने कारोबार का विविधीकरण करने की रणनीति का हिस्सा है। इसके तहत कंपनी विभिन्न दुकानों से रोजमर्रा के उत्पादों की डिलीवरी करने की सुविधा देगी। स्विगी ने एक बयान में कहा कि वह इन दुकानों से सब्जी एवं फल, किराना और सुपरमार्केट, फूल, बच्चों की देखभाल के उत्पाद एवं स्वास्थ्य उत्पाद जैसी विभिन्न श्रेणियों में अन्य रोजमर्रा के सामानों की डिलीवरी करेगी। बयान में कहा गया है कि इन दुकानों की शुरुआत
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2N0ER6W