नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) निजी क्षेत्र के करुड़ वैश्य बैंक का चालू वित्त वर्ष की 31 दिसंबर, 2018 को समाप्त तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 70 प्रतिशत घटकर 21.20 करोड़ रुपये रह गया। डूबा कर्ज बढ़ने की वजह से बैंक का मुनाफा घटा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 71.49 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 1,702.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 1,647.17 करोड़ रुपये थी। तिमाही
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2N63rDG