नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) एफएमसीजी कंपनी कारगिल ने पशुओं के पोषाहार के उत्पादन के लिए राजस्थान के कोटा में एक नये प्रिमिक्स संयंत्र की स्थापना के वास्ते दो करोड़ डॉलर की निवेश योजना का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि इस संयंत्र का निर्माण कोटा के टाठेड गांव में 15 एकड़ में किया जाएगा। कारगिल इंडिया के अध्यक्ष साइमन जॉर्ज ने बताया, “कारगिल ने नवंबर, 2017 में भारत के खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था। इसके जरिए 24 करोड़ डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जतायी गयी थी। उसी समझौता ज्ञापन के तहत
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UJDRXn