सेंसेक्स ने लगाई 358 अंक की लंबी छलांग, निफ्टी 11,000 अंक के पार

मुंबई, छह फरवरी (भाषा) बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 358 अंक की लंबी छलांग के साथ 36,975 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,000 अंक के स्तर के पार निकल गया। निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि रिजर्व बैंक मौद्रिक समीक्षा में अपने रुख को बदलकर तटस्थ करेगा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 358.42 अंक या 0.98 प्रतिशत के लाभ के साथ 36,975.23 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी भी 128.10 अंक या 1.17 प्रतिशत के लाभ के साथ 11,062.45 अंक पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Se8xU9
Previous Post
Next Post
Related Posts