वाशिंगटन, 12 फरवरी (एएफपी) अमेरिका के 100 से अधिक मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) तथा अन्य दिग्गज लोगों ने अमेरिकी सांसदों से मांग की है कि अमेरिका में बच्चों के रूप में गैरकानूनी तरीके से लाए गए आव्रजकों का संरक्षण किया जाए। अमेरिकी संसद को खुले पत्र में जनरल मोटर्स, फेसबुक, कोका कोला, एपल, अमेजन, गूगल, एटीएंडटी तथा माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुखों ने कहा है कि इन आव्रजकों को ‘ड्रीमर्स’ कहा जाता है और ये अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए सौगात हैं। ये आव्रजक अमेरिका का एक प्रतिबद्ध श्रमबल है। इन कार्यकारियों का पत्र सोमवार को द न्यूयॉर्क टाइम्स में एक पूरे
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2N5F2hu