युवराज सलमान की यात्रा के दौरान सऊदी अरब से 10 अरब डॉलर का निवेश करार करेगा पाक

इस्लामाबाद, 12 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान और सऊदी अरब ग्वादर में अरबों डॉलर की तेल रिफाइनरी सहित करीब 10 अरब डॉलर के निवेश करार पर हस्ताक्षर करेंगे। सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान की आगामी पाकिस्तान यात्रा के दौरान ये करार किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी अली अहद सलमान की यात्रा की तारीख तय नहीं हुई है लेकिन उनके यह सप्ताह समाप्त होने से पहले दो दिन के लिए पाकिस्तान यात्रा पर आने की उम्मीद है। ‘डॉन’ की खबर के अनुसार सलमान की यात्रा के दौरान 10 अरब डॉलर से अधिक के तीन सहमति ज्ञापनों (एमओयू) पर दस्तखत किए

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2I9c5lU
Previous Post
Next Post
Related Posts