सोना 25 रुपये नरम, चांदी 320 रुपये लुढ़की

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) आभूषण निर्माताओं की नरम मांग के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 25 रुपये कमजोर होकर 34,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग उतरने से चांदी भी 320 रुपये लुढ़ककर 41,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। कारोबारियों ने कहा कि नरम वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय मांग कम रहने से सोना सस्ता हुआ है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना नरम होकर 1,313.58 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी भी 15.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SaoU41
Previous Post
Next Post
Related Posts