चंडीगढ़, एक दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को किसानों की सराहना करते हुए कहा कि वे नवाचार अपनाने के लिहाज से "उल्लेखनीय रूप से अनुकूल" साबित हुए हैं और जोखिम लेने में आगे हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की इस विशेषता से भारत को कृषि एवं संबद्ध उत्पादों का एक प्रमुख निर्यातक देश बनने में मदद मिली है। चंडीगढ़ में 13वें सीआईआई एग्रो टेक इंडिया-के उद्घाटन समारोह में कोविंद ने कहा कि भारतीय किसान जोखिम को अवसर में बदलने के लिहाज से काफी साहसी रहे हैं। इस प्रदर्शनी में 195 इकाइयों
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SpRzOf