एनएसीओ ने 16 अहम मंत्रालयों के साथ करार पर हस्ताक्षर किए

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) एचआईवी/एड्स को जड़ से खत्म करने के लिए बहु आयामी और बहु क्षेत्रीय प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर बल देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) ने एड्स के खिलाफ व्यापक मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए 16 प्रमुख मंत्रालयों के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। पटेल ने कहा कि इसके अलावा, एनएसीओ ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की 250 से ज्यादा कंपनियों के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि उनका समर्थन जुटाया जा सके। उन्होंने विश्व एड्स दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PaXYdX
Previous Post
Next Post
Related Posts