नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) सरकार का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह नवंबर में 97,637 करोड़ रुपये रहा जबकि अक्तूबर में यह एक लाख करोड़ रुपये से ऊपर था। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बयान में कहा कि 30 नवंबर 2018 तक अक्टूबर के लिये कुल 69.6 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न जमा किये गये। अगस्त से सितंबर के दौरान राज्यों को क्षतिपूर्ति के रूप में 11,922 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं। नवंबर महीने में जीएसटी संग्रह 97,637 करोड़ रुपये रहा। जिसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 16,812 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 23,070 करोड़
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2AEmhM8