नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एक समिति का गठन किया है जो कंपनी के लिए धन जुटाने के विकल्पों पर विचार करेगी जिससे उसके बहीखाते को मजबूत किया जा सके। खबरों में कहा गया है कि एयरटेल का इरादा दो अरब डॉलर जुटाने का है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल की बैठक में धन जुटाने को निदेशकों की विशेष समिति का गठन किया गया है, जो इसके लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार करेगी। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि उसका
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ECJhQh