मोदी 24 दिसंबर को करेंगे आईआईटी-भुवनेश्वर का उद्घाटन

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी 24 दिसंबर को आईआईटी-भुवनेश्वर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही ओडिशा में 14,523 करोड़ रुपये निवेश वाली अन्य कई परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मोदी 24 दिसंबर को भुवनेश्वर का दौरा करेंगे। प्रधान ने कहा, ‘‘मौजूदा निवेश प्रधानमंत्री मोदी की ‘पूर्वोदय’ सोच के तहत केंद्र सरकार के राज्य पर विशेष ध्यान देने की दिशा में ही अगला कदम है। पूर्वोदय के माध्यम से सरकार का लक्ष्य ओडिशा जैसे राज्यों का तेजी से सामाजिक-आर्थिक विकास करना और उन्हें देश के सबसे विकसित राज्यों

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BxcUOU
Previous Post
Next Post
Related Posts