नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली पारेषण कंपनी पावर ग्रिड कारपोरेशन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की हिस्सेदारी मौजूदा 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने की मंजूरी मिल गयी है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पावर ग्रिड में विदेशी संस्थागत निवशकों (एफआईआई) समेत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की शेयरधारिता सीमा बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने को मंजूरी मिल गयी है। फिलहाल पावर ग्रिड में एफपीआई / एफआईआई की हिस्सेदारी करीब 24 प्रतिशत है। कंपनी के शेयर में एफपीआई
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EzSCXW