नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) टाटा मोटर्स ने नवंबर में घरेलू बाजार में 50,470 वाहन बेचे।यह 3.8 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। पिछले साल की इसी महीने में कंपनी ने 52,464 गाड़ियों की बिक्री की थी। कंपनी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि देश में नकदी संकट, उच्च ब्याज दर और ईंधन के बढ़े हुए दाम के कारण ग्राहकों की धारणा कमजोर रही। इस साल नवंबर में टाटा मोटर के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 5.15 प्रतिशत गिरकर 33,488 पर आ गयी। पिछले नवंबर में यह आंकड़ा 35,307 था। आलोच्य अवधि में कंपनी ने 1.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zDLwhX