सिले-सिलाए वस्त्रों के लिये शुल्क वापसी की दरें शीघ्र घोषित करें वित्त मंत्री:निर्यातक

कोयम्बटूर, एक दिसंबर (भाषा) तमिलनाडु में तिरुपुर एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (टीईए) ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से गार्मेंट (सिले-सिलाए वस्त्र) उद्योग के लिए शुल्क वापसी की संशोधित दरें जल्द घोषित करने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे निर्यातकों की मुश्किलें कम होंगी और उन्हें निर्यात बढ़ाने में सुविधा होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा एम षणमुग ने शनिवार को एक यहां बयान में कहा कि सामान्यत: सितंबर या अक्तूबर महीने में इन दरों की घोषणा हो जाती है। इस बार इसमें देरी की जा रही है क्योंकि रुपये की विनिमय दर गिर गयी है। बयान में कहा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zzpflo
Previous Post
Next Post
Related Posts