सुजुकी मोटरसाइकिल ने घरेलू बाजार में नवंबर में 24 प्रतिशत अधिक दोपहिया बेचे

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नवंबर में घरेलू बाजार में 24.19 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 53,058 दोपहिया वाहन बेचे। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में 42,722 गाड़ियों की बिक्री की। कंपनी के प्रबंध निदेशक सातोषी उचिदा ने प्रदर्शन पर कहा, “नवंबर और उससे पहले लगातार दोहरे अंकों में वृद्धि भारत में सुजुकी के प्रति लोगों के विश्वास को दिखाता है। हम आने वाले महीनों में भी इस वृद्धि दर को बनाये रखने और वित्त वर्ष 2018-19 में वाहनों की बिक्री के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर आश्वस्त हैं।” सुजुकी मोटरसाइकिल

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2P9KGOY
Previous Post
Next Post
Related Posts