नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को अरुणाचल प्रदेश में 9,533 करोड़ रुपये की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि बुनियादी ढांचों से जुड़ी इन परियोजनाओं से पूर्वोत्तर राज्य में विकास, रोजगार सृजन, पर्यटन और युवाओं के लिए रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन सभी चीजों से राज्य की तस्वीर बदल जाएगी। बयान में कहा गया है, “गडकरी ने अरुणाचल प्रदेश के रोइंग और जिरो में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में 9,533 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EG7pS6