सीमेंस गमेसा को महाराष्ट्र में 126 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) सीमेंस गमेसा रीन्यूएबल एनर्जी को महाराष्ट्र में 126 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिला है। यह परियोजना महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में होगी। कंपनी ने बयान में कहा कि इस ठेके के तहत कंपनी महाराष्ट्र में एसजी 2.0-114 पवन ऊर्जा टर्बाइनों की 63 इकाइयों को खड़ा करने के लिए बुनियादी ढांचा खड़ा करने, परिचालन करने और इसे चालू करने का काम करेगी। कंपनी ने इस ऑर्डर पर सितंबर 2018 में हस्ताक्षर किए थे।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QGUSE5
Previous Post
Next Post
Related Posts