मुंबई, 19 अप्रैल (भाषा) एयर इंडिया के चेयरमैन अश्वनी लोहानी शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार से मुलाकात कर सकते हैं। एयर इंडिया उड़ान परिचालन बंद कर चुकी जेट एयरवेज के पांच बड़े विमानों को पट्टे पर लेने की योजना बना रही है। गहराते कर्ज संकट और लगातार घटते राजस्व से जूझ रही जेट एयरवेज ने बुधवार रात से अपनी उड़ानों को अस्थाई तौर पर बंद करने की घोषणा कर दी। जेट एयरवेज के पास 16 बड़े विमान हैं। इनमें 10 बी 777- 300ईआर और छह एयरबस ए330एस विमान
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VXMM8M