नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) टाटा टेक्नोलॉजीस ने चीन और अन्य बाजारों में वाहन निर्माताओं के लिए उत्पाद और सेवाएं विकसित करने के लिए चीन की फ्यूचरमूव आटोमोटिव के साथ करार किया है। टाटा टेक्नोलॉजीस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दोनों कंपनियों ने शंघाई मोटर शो 2019 के दौरान इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। टाटा टेक्नोलॉजीस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक वारेन हैरिस ने बयान में कहा, "हमारा गठजोड़ टाटा टेक्नोलॉजीस की कनेक्टेड कार सेवाओं की पेशकश को फ्यूचरमूव के प्लेटफॉर्म और प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ेगा। यह चीन के वाहन उद्योग को सेवाएं देने में
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DoDoDR