शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे मजबूत

मुंबई, पांच अप्रैल (भाषा) घरेलू बाजारों के बढ़त में खुलने और विदेशी बाजारों में डॉलर के नरम पड़ने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 69.05 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को रुपया 76 पैसे टूटकर 69.17 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। डीलरों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में खुलने तथा विदेशी बाजारों में डॉलर के नरम पड़ने से रुपये को समर्थन मिला। हालांकि विदेशी निवेशकों की निकासी से रुपये पर दबाव रहा। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 226.19 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। इस

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FU2Tx8
Previous Post
Next Post
Related Posts