मंत्रिमंडल ने एनएचपीसी को लैंको की तीस्ता पनबिजली परियोजना के अधिग्रहण की मंजूरी दी

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी को कर्ज में फंसी कंपनी लैंको की सिक्किम स्थित 500 मेगावाट की तीस्ता जल विद्युत परियोजना का अधिग्रहण करने की बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये निर्णयों के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुये जेटली ने कहा कि बिजली परियोजना के बचे कार्यों को पूरा करने के लिये एनएचपीसी को 574.04 करोड़ रुपये खर्च करने की भी मंजूरी दी गयी। इस परियोजना से 240 करोड़ यूनिट

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/cabinet-approves-acquisition-of-lanco-teesta-hydroelectric-power-project-to-nhpc/articleshow/68301202.cms
Previous Post
Next Post
Related Posts