नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) घरेलू बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 0.26 प्रतिशत की हानि के साथ 31,865 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने की डिलीवरी के लिये सोना का अनुबंध 83 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31,865 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया जिसमें 11,367 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, सोना के जून महीने की डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव 103 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत की हानि के साथ 32,093
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/gold-futures-fall-on-weak-domestic-cues/articleshow/68301140.cms