वैश्विक संकेतों से कच्चातेल वाायदा कीमतों में 0.18 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) विदेशों बाजारों से सकारात्मक संकेत लेते हुए सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में कच्चा तेल की कीमत 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,945 रुपये प्रति बैरल हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलिवरी वाला कच्चा तेल अनुबंध का भाव सात रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,945 रुपये प्रति बैरल हो गया जिसमें 15,138 लॉट का कारोबार हुआ। कच्चा तेल के अप्रैल में डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव भी छह रुपये यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,987 रुपये प्रति बैरल हो गये

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/global-prices-climbed-by-018-percent-in-early-trade/articleshow/68301209.cms
Previous Post
Next Post
Related Posts