एयर इंडिया के सीएमडी खरोला बने नये नागर विमानन सचिव, राधेश्याम जुलानिया खेल सचिव

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) केंद्र सरकार के कुछ विभागों में आला दर्ज के अधिकारियों के फेरबदल में एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला को बुधवार को नागर विमानन सचिव नियुक्त किया गया। एक सरकारी आदेश में इसकी जानकारी दी गयी। खरोला 1985 के कर्नाटक काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। उन्हें नवंबर 2017 में एयर इंडिया का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बनाया गया था। पूर्व सचिव राजीव नयन चौबे के 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त था। चौबे को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का सदस्य बनाया गया

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BnXj4M
Previous Post
Next Post
Related Posts