सलिल गुप्ते बोइंग इंडिया के प्रमुख बनाए गए

मुंबई, 12 फरवरी (भाषा) विमान बनाने वाली अमेरिकी कंपनी बोइंग ने सलिल गुप्ते को अपने भारतीय कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया है। वह 18 मार्च से काम संभालेंगे। कंपनी ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। गुप्ते, प्रात कुमार का स्थान लेंगे। कुमार को पिछले साल नवंबर में बोइंग के एफ-15 लड़ाकू विमान कार्यक्रम का उपाध्यक्ष और प्रबंधक बनाया गया है। गुप्ते, बोइंग के दिल्ली कार्यालय में बैठेंगे और बोइंग इंटरनेशनल के अध्यक्ष मार्क एलेन की निगरानी में काम करेंगे।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GADPgM
Previous Post
Next Post
Related Posts