नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशिका (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आपराधिक मामला दर्ज किया है। वीडियोकान समूह को 1,875 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर करने में कथित अनियमिता और भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में दर्ज इस मामले में चंदा कोचर के पति दीपक कोचर, वीडियोकॉन समूह के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत और कुछ अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जांच एजेंसी ने इस मामले में पिछले महीने सीबीआई द्वारा दर्ज शिकायत का संज्ञान लेते
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2S2bIhm